BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

एंटीजन टेस्ट : मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच को मिला मोबाइल लैबोरेट्री वैन,अब आरटीपीसीआर जांच की 6 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या की वास्तविक जांच के लिए एसकेएमसीएच समेत उत्तर बिहार के 5 मेडिकल कॉलेजों को एक-एक आरटीपीसीआर लैबोरेट्री युक्त मोबाइल वैन मिला है। बुधवार को एक वैन एसकेएमसीएच पहुंच गई। यह सीएस द्वारा बताए स्थानों पर जाकर ऑनस्पॉट सैंपल लेकर जांच करेगी। जांच के बाद अधिकतम 6 घंटे में रिपोर्ट मौके पर ही दे देगी। एसकेएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. विकास कुमार ने बताया कि इस अत्याधुनिक मोबाइल वैन से काफी राहत मिलेगी। वहीं, तुरंत रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इससे पॉजिटिव मरीजों की ट्रेसिंग और इलाज शुरू करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह वैन प्रतिदिन 1000 सैंपल लेकर ऑन स्पॉट जांच करेगी। हालांकि, इसकी क्षमता 3000 जांच प्रतिदिन की है, जो बाद में बढ़ाई जाएगी। इस मोबाइल आर्टिफिशियल लैब को आईसीएमआर ने तैयार किया है। कोरोना की जांच के लिए मुख्यत दो टेस्ट होते हैं। पहला आरटीपीसीआर और दूसरा है एंटीजन टेस्ट। आरटीपीसीआर टेस्ट 99 प्रतिशत से ज्यादा सटीक रिपोर्ट देता है। इसे गोल्डन टेस्ट भी कहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.