BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : आसमान में छाए रहेंगे बादल, कई स्थानों पर होगी हल्की वर्षा

मौसम में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। चक्रवात यास की रफ्तार कम होने से दो दिनों से राहत थी। मंगलवार को शाम में अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। इस बीच अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बताया गया है कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे रहा। मई में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच होना चाहिए जो 20 से 22 के बीच रह रहा है।

डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव जारी है। छह जून तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 38 व न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस अवधि में पुरबा हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।  

खेतों में आई काफी नमी : 

चक्रवाती तूफान के कारण मई में 4 दिनों तक पुरबा हवा के साथ जो वर्षा हुई है उसके कारण जमीन में काफी नमी है। साथ ही साथ मई महीने के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान दोनों में 4 से 6 डिग्री की गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच अभी होना चाहिए जबकि आजकल तापमान 20 से 22 डिग्री के सेल्सियस के बीच रह रहा है। वैसे मंगलवार की शाम भी जिले के कई क्षेत्रों में आंधी के साथ वर्षा हुई। कई जगहों पर पेड़ गिर गया तो कई जगहों पर विद्युत संचरण व्यवस्था बाधित रही। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकली है।

 दरभंगा : जिले में बुधवार की सुबह धूप खिली। लेकिन धूप पर बादल का पहरा रहा आसमान का रंग बदलते रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.