:बिहार के छपरा जिले के नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को ‘फर्जी’ मनु महाराज को गिरफ्तार कर लिया. गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मनु को पुलिस ने धारा 419/420 और 66/67 आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया है. दरअसल, आरोपी बीते कुछ महीनों से फेसबुक पर डीआईजी मनु महाराज के नाम से फर्जी आईडी और व्हाट्सएप पर फेक पब्लिक ग्रुप बनाकर लोगों से ठगी कर रहा था. वहीं, लड़कियों से अश्लील बातें भी कर रहा था. ऐसे में डीआईजी के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि मनु कुमार ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाया. खुद को मनु महाराज बताकर कई लड़कियों से दोस्ती कर ली. उन्हें अश्लील मैसेज भेजने लगा. फेसबुक पर मनु महाराज का प्रोफाइल देख तेजी से उसके फॉलोअर बढ़ने लगे. आरोपी ने इस प्रसिद्धी का फायदा उठाते हुए कई लड़कियों से नौकरी दिलाने का वादा करने लगा. उनमें से कई से उसने पैसों की भी डिमांड की
लेकिन कुछ लड़कियों को इसपर शक हुआ, तो उन्होंने इसकी सूचना डीआईजी मनु महाराज को दी. जिसके बाद डीआईजी के आदेश पर आईटी सेल ने इसका पता लगाया और गड़खा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अपने गुनाह स्वीकार कर लिया है.





Leave a Reply