Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

#GOA के पूर्व CM मनोहर पर्रीकर पर बनेगी फिल्म, यहां देखें..

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रीकर पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। मनोहर पर्रीकर की इस बायोपिक के लिए उनके बेटे उत्पल पर्रीकर ने भी मंजूरी दे दी है और एक एग्रीमेंट साइन किया है। फिल्म का निर्माण गो गोवा गॉलीवुड प्रोडक्शन की ओर से किया जाएगा और प्रोडक्शन हाउस ने उत्पल पर्रीकर से लीगल राइट्स को लेकर भी बात कर ली है।बताया जा रहा है कि फिल्म को अगले साल मनोहर पर्रीकर के जन्मदिन पर 13 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार फिल्म का निर्माण हिंदी और कोंकणी में किया जाएगा।

पर्रीकर का इसी साल 17 मार्च को कैंसर से लंबी जंग के बाद नि’धन हो गया था।समाचार एजेंसी पीटीआई को प्रोड्यूसर स्वप्निल शेतकर ने बताया कि फिल्म पर्रीकर के राजनीतिक औैर निजी जिंदगी पर फोकस होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में पर्रीकर की उपलब्धियों के साथ वि’वादों को भी दिखाया जाएगा। सेतकर ने बताया कि फिल्म में पर्रीकर के साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने से पहले के निजी जीवन के बारे में ज्यादा फोकस होगा, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म पर तीन साल पहले ही काम शुरू हो चुका है, जब वो देश के रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। बता दें कि पर्रीकर 2014 से 2017 देश के रक्षा मंत्री रहे थे। हालांकि, उसके बाद उन्होंने 2017 में गोवा की राजनीति में वापसी कर ली थी, जब गोवा में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.