BIHARBreaking NewsSTATE

राष्ट्रीय आजाद भारत के अध्यक्ष मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी और उनके सहयोगियों के द्वारा “लक्ष्य शतक” की योजना पर कार्य आज सफलतापूर्वक हुआ संपन्न


दिनांक 02 मई 2021 से राष्ट्रीय आजाद भारत के अध्यक्ष मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी और उनके सहयोगियों के द्वारा “लक्ष्य शतक” की योजना पर कार्य सुरू हुवा जो आज सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
“लक्ष्य शतक” के द्वारा मध्यमवर्गीय सौ परिवार को चयनित कर पाँच हजार रुपये की सहायता राशि के साथ मास्क, सेनिटाइजर और कपड़ा – सम्मान पूर्वक बिना शोर शराबा के उनके घर पर पहुचाया गया।
इन जगहों पर दिया गया:- मिठनपुरा, बैंकर्स कॉलनी, बेला, धिरनपट्टी, गौशाला, कन्हौली, रामबाग, पंखा टोली, जीरोमाइल मुजफ्फरपुर।
मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी जी ने बताया कि लक्ष्य शतक की कामयाबी में बहुत सारे लोगो का योगदान है।
इस कार्य मे नकद 5 लाख 7600₹ का खर्च आया।
दान करने वालो में सबसे ज्यादा पैसा सऊदी अरब में रहने वाले लोगो ने भेजवाया है।
उन्होंने ने बताया कि सऊदी में हमारे कई रिश्तेदार और दोस्त है जिन्होंने इस कार्य के लिए जकात का पैसा भेजवाया है।
इस नेक काम मे हमारे सोशल नेटवर्क से जानने वालों ने भी मदद किये है।
पहली बात:- देने वाले लोगो ने अपना नाम बताने से मना किया है उनलोगों का कहना है कि हम सिर्फ सवाब के नियत से दे रहे है इसलिए कही भी चर्चा ना करे। ये पूरी तरह से गुप्तदान में रखा जाएगा।
दूसरी बात:- हमलोगों ने जिनलोगों को मदद किया है उनलोगों का नाम नही बता सकते क्योंकि हमारी वजह से उनलोगों को जिल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ये वो लोग है कि भूखे मर सकते है लेकिन किसी के आगे या लाइन में लग कर कही मांग नही सकते। इनलोगो के लिए इज्जत की दौलत बहुत बड़ी होती है।
राष्ट्रीय आजाद भारत के अध्यक्ष मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी ने उन सभी दानवीरों का दिल से शुक्रिया किया और कहा कि जिस तरीकी से आपलोगो ने हमपर और हमारी संस्था पर भरोसा कर के सहयोग दिया है उसके लिए मैं आपसभी का हमेशा आभारी रहूंगा। आगे भी इस तरह का कार्य होता रहेगा। आप सभी का धन्यवाद।

लक्ष्य शतक में,
मुमताज़ खातून, मनोज, आलम शैख़, मुन्ना, अमजद, शहाना कुरैशी, आफताब आलम, भारती, सूरज सिन्हा, जावेद आदि लोगो ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments (1)

  1. दिल से बहुत बहुत शुक्रिया जनाब
    🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.