BIHARBreaking NewsSTATE

#BIHAR में बढ़ती ठंड और कोहरे की वजह 16 दिसंबर से 12 ट्रेनें रहेंगी र’द्द, देखें लिस्ट…

कोहरे के कारण 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक छह ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह र’द्द कर दिया गया है। 19 जोड़ी यानी 38 ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है। एक जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ होगा। चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन बदले रूट से होगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मालदा टाउन से पटना के रास्ते नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14004 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 दिसंबर से लेकर एक फरवरी तक पूर्णत: र’द्द रहेगी। वहीं, डाउन में यही गाड़ी नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्स.(14003) 19 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच रद्द रहेगी।

बताया कि कोहरे से ट्रेनें रद्दकरण, आंशिक समापन व परिचालन के दिनों में कमी कर चलाई जाएंगी। 16 दिसंबर से 27 जनवरी तक मथुरा से खुलने वाली गाड़ी 12178 मथुरा-हावड़ा एक्सप्रेस का आशिंक प्रारंभ आगरा कैंट से होगा। यह गाड़ी मथुरा व आगरा कैंट के बीच र’द्द रहेगी। 20 से 31 जनवरी तक हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा एक्स का आंशिक समापन आगरा में होगा। 16 से 31 जनवरी तक (शुक्रवार छोड़) पटना से खुलने वाली पटना-कोटा एक्स. कानपुर-टुंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर की बजाय कानपुर- फर्रूखाबाद-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलेगी। कोटा से खुलने वाली गाड़ी शनिवार छोड़ परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.