BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 7 जून तक लॉकडाउन:कुछ ही देर में CM नीतीश कुमार करेंगे घोषणा, सख्ती के साथ कई छूट दिए जाएंगे, मंत्रियों और अफसरों के साथ बैठक में लिया गया निर्णय

बिहार सरकार लॉकडाउन के चौथे चरण को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। थोड़ी ही देर में CM नीतीश कुमार इसकी घोषणा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार के लॉकडाउन में कई तरह की छूट दिए जाएंगे। इस बार कुछ सुविधाएं भी बढाने की बात चल रही है। अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है।

मिलेगी कई तरह की छूट
बिहार सरकार चौथे चरण के लॉक डाउन में कई तरह की छूट देने की तैयारी में है। फिलहाल सूबे में जरूरी सामानों की दुकानों के खुलने का समय शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 और ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 से 12 बजे तक है। इन दुकानों के खुलने की समयसीमा बढायी जा सकती है। सरकार ने जरूरी सामानों के अलावा कृषि सामग्री की दुकानों को सभी दिन और हार्डवेयर दुकानों को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दे रखी है। 1 जून के बाद कपड़े और कुछ दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दिये जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी और सरकारी कार्यलयों में कर्मचारियों की संख्या बढाई जा सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी संख्या को लेकर फैसला आज किया जाएगा।

CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप और मंत्रियों – अधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक कर रहे हैं। CM आज अपने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि लगभग सभी मंत्री भी इस बात पर सहमत हैं कि कोरोना का खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर सहमती दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.