कोरोना संक्रमण के कम होते ही मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए चार जोड़ी ट्रेनों के फेरे में बढ़ोतरी की गई है। मुंबई सेंट्रल, उधना व राजकोट से दानापुर, समस्तीपुर व भागलपुर के बीच चलाई जा रही आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरे में वृद्धि की गई है। सभी स्पेशल ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित हैं और यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। इन स्पेशल ट्रेनों का समय, ठहराव व कोच संयोजन पूर्ववत रहेगा।
इन टे्रनों के बढ़े फेरे :
– 09011 उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 मई को किया जाएगा।
– 09012 दानापुर-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो जून को किया जाएगा।
– 09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक, तीन, पांच व सात जून को किया जाएगा।
– 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन का परिचालन तीन, पांच, सात व नौ जून को किया जाएगा।
– 09117 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया का परिचालन चार जून को किया जाएगा।
– 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन वाया मुजफ्फरपुर, बेतिया का परिचालन सात जून को किया जाएगा।
– 09521 राजकोट-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दो जून को किया जाएगा।
– 09522 समस्तीपुर-राजकोट स्पेशल ट्रेन का परिचालन पांच जून को किया जाएगा।





Leave a Reply