बिहार में तूफान ‘यास’ का प्रभाव खत्म हो गया है. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लगातार बारिश होने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ आंधी और भारी बारिश ने जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है. इधर मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को पूर्णिया के रास्ते बिहार में 12-13 जून को पहुंचने के आसार हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, तूफान ‘यास’ ने मानसून को काफी मदद की है. जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों में इसके केरल में दस्तक देने की प्रबल संभावना है. इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 या 13 जून को यह बिहार में प्रवेश कर जाएगा.
मानसून की पहली बारिश पूर्णिया में 12-13 को हो सकती है जबकि पटना और गया में इसके 16 को पहुंचने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के कारण प्रदेश की हवा में काफी नमी भर गई है. यह नमी मानसून को आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित हो सकती है. जिसके कारण प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना है.


Input : Live cities



Leave a Reply