धूमधाम से शादी (Marriage) के बाद दुल्हन (Bride) को अपने घर ले जाने के लिए दूल्हे (Groom) ने जो तरीका अपनाया, उसकी खूब चर्चा हो रही है। कोई कह रहा कि दूल्हे ने तो कमाल कर दिया तो किसी के अनुसार शादी हो तो ऐसी। हम बात कर रहे हैं बिहार के भोजपुर के पीरो प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती एयार गांव के निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) रवि रंजन (Ravi Ranjan) की शादी की। पटना में शादी करने के बाद वे दुल्हन को प्राइवेट हेलीकॉप्टर (Helicopter) से घर ले गए।भोजपुर के एयार गांव निवासी इंद्रमणि सिंह के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुत्र रवि रंजन की शादी सोनपुर के रवींद्र सिंह की बेटी प्रीति (Preeti) के साथ पटना के एक बड़े होटल में संपन्न हुई। शादी के बाद दूल्हा को दुल्हन के साथ अपने पैतृक गांव एयार आना था।

खास मुहूर्त में दुल्हन को घर लाने में समय कम था। ऐसे में कहीं ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) के कारण मूहुर्त न निकल जाए, इसे सोचकर दुल्हे ने नायाब उपाय निकाला। उसने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से दुल्हन को घर ले जाने का फैसला किया। तय हुआ कि दुल्हा-दुल्हन सड़क मार्ग से नहीं, बल्कि हेलीकाॅप्टर से गांव जाएंगे । इसके लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर की सेवा ली गई ।हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन के पहुंचने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को मिली, वहां उन्हें देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में बाए गए हेलीपैड (Helipad) के पास पूरा गांव उमड़ पड़ा।

दूल्हा-दुल्हन को लेकर जैसे ही हेलीकाप्टर पहुंचा, वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।शादी के बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करा घर लाने की इस घटना की पूरे इलाके में जबरदस्त चर्चा हो रही है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर भी वायरल (Viral) हो गई हैं।




Comment here