BIHARBreaking NewsSTATE

Big Breaking: ‘यास’ तूफान से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार देगी 4-4 लाख का मुआवजा, सीएम नीतीश ने कर दिया ऐलान

यास तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार मुआवजा देगी. जिसकी घोषणा सीएम नीतीश ने अभी-अभी कर दी. सीएम नीतीश ने यास तूफान के कारण जितनी मौत  हुई हो उनके प्रति संवेधना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थाना की. साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से पूरा सहयोग करने की बात कही.

मृतक के परिजनो को सरकार की ओर से मुआवाजे का ऐलान किया गया है. 4-4 लाख मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही जो लोग इस तूफान में घायल हो गए हैं उन्हें इलाज कराया जाएगा. जिसके लिए सीएम नीतीश ने अधिकारियो को निर्देश दे दिए हैं.

बता दें कि बिहार में अभी तक यास तूफान में करीब 7 लोगों को जान गयी है. इन सभी के प्रति के मुख्यमंत्री ने संवेदना व्यक्त की है.  बेगूसराय, बांका, मुंगेर, दरभंगा, गया में एक-एक की मौत हुई है. पटना और भोजपुर में ही एक-एक शख्स की हो चुकी है मौत.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.