BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

चक्रवाती तूफान YAAS का पूरे बिहार में असर, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में घुसा घुटने भर पानी, मरीज परेशान

चक्रवाती तूफान YAAS का असर पूरे बिहार में दिख रहा है. हालांकि बिहार और झारखंड तक पहुंचते-पहुंचते यास का खतरनाक रूप काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है. बावजूद इसके बिहार के मौसम को बुरी तरह प्रभावित किया है. बिहार में चक्रवाती तूफान यास के चलते बिहार में भारी बारिश हुई है. इससे दरभंगा मेडिकल कॉलेज DMCH के ICU में घुटनों तक पानी भर गया है. भारी बारिश के बीच कई बार पावरकट हो जाता है. सड़कों से लेकर घर और अस्पताल तक जलजमाव हो गया है.

बिहार में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के चलते दरभंगा मेडिकल कॉलेज DMCH के बाहर से लेकर अंदर वार्ड तक पानी भर गया है. जहां पर मरीज भर्ती हैं, वहां भी पानी भर गया, जिससे मरीजों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया है. बता दें की बिहार के हाजीपुर, कटिहार, खगड़िया, सिवान, मुंगेर, गया, भोजपुर, बगहा, पूर्णिया, मुंगेर, छपरा, वैशाली और नरकटियागंज में बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल है. खेतों में पानी भरे हैं. सड़कें जलमग्न हैं.

इधर, बिहार की राजधानी पटना में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. राजधानी के कई इलाके में जलजमाव हो गया है. गलियों और मुहल्लों में घुटनों तक पानी भर चुका है. पटना के कई इलाकों में जल जमा हो गया है, लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी हो रही है. वहीं कई निचले इलाकों में घरों में भी पानी चला गया है. बेतरह हुई बारिश की वजह से सरकार की सारी तैयारियां नाकाफी पड़ गई हैं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.