Breaking NewsUTTARAKHAND

#UTTARAKHAND; नैनीताल व मुक्तेश्वर में मौसम की पहली बर्फबारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें…

नैनीताल में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। जिससे पूरा नैनीताल बर्फ की सफेद चादर मे लिपट गया है। वही मुक्तेश्वर में शुक्रवार सुबह तक जोरदार बर्फबारी जारी रही है। मुक्तेश्वर में लगभग 5 व नैनीताल 2 इंच बर्फ पड़ी है। जिससे जन जीवन पर भी असर पड़ा। पर नैनीताल आये पर्यटकों ने बर्फबारी के जमकर मजा लिया। क्षेत्र में मौसम बुधवार से ही बि’गड़ गया था। जिससे बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही थी। रात्रि 2 बजे बाद मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, धानाचूली, मनाघेर, हड़तोला, सतबुंगा आदि ऊंचे जगहों पर साल की पहली बर्फबारी हुयी।

बर्फबारी अभी भी जारी है। जबकि नैनीताल में भी रात्रि 3 बजे बाद से बर्फबारी हुई। क्षेत्र में हुई बर्फबारी की जहाँ पर्यटकों आकर्षित कर रही है। वहीं जन जीवन प्रभावित हुआ है। हालांकि बर्फबारी से काश्तकारों व बागवानों के चेहरे खिल गये है। इस समय खेतों में मटर, लहसून, प्याज, गेंहूं , जौ आदि की फसलें लगी है। विशेषकर मटर की बुवाई इस माह में क्षेत्र में हुई है ।

जो बारिश- बर्फबारी काफी लाभदायक मानी जा रही है। वहीं बर्फबारी कई जगह परेशानी हो रही है वाहन जहाँ – तहाँ फँस गये हैं, लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिये पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं शादियों का सीजन अंतिम मौके पर बारातों को मुश्किल हो रही है। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी धारी की छात्रा ममता ने बताया कालेज में बीए परीक्षा है। बर्फबारी से कालेज, स्कूल, आफिस जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.