Breaking NewsInternational

वैक्सीन लगवाने पर मिलेगी लॉटरी की टिकट, जीत सकते हैं 10 करोड़ का इनाम

न्यूयॉर्क. दुनिया भर में इन दिनों जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने के लिए वैक्सीन से लड़ाई लड़ी जा रही है. इस कड़ी में इन दिनों अमेरिका और यूरोपीय देशों के अलावा भारत में भी वैक्सीन को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चालाया जा रहा है. बता दें कि दुनिया भर में इन दिनों कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र हथियार है. इसके बावजूद कई लोग वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के एक गांव से खबर आई थी कि वैक्सीन लेने से गांव वाले इतने डर गए कि उन्होंने नदी में छलांग लगा दी. ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं है. अमेरिका (United State) के भी कई शहरों में लोग वैक्सीन लगवाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. लिहाजा ऐसे लोगों को सरकार वैक्सीन और लॉटरी के जरिए मोटी इनामी रकम जीतने का लोभ दे रहे हैं.

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार ने एक अभियान की शुरुआत की है. अब यहां वैक्सीन लगवाने वालों को लॉटरी की टिकट दी जाएगी. इसके तहत यहां के लोग डेढ़ मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये जीत सकते है. इस लॉटरी सिस्टम है मकसद है ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन सेंटर तक खींच कर लाना.

मिलेंगे सैकड़ों इनाम
कैलिफोर्निया के गवर्नर गैवीन न्यूजॉम के मुताबिक 10 लोगों को 10-10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा वैक्सीन लगवाने वाले 30 लोगों को 50 हज़ार डॉलर का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा 20 लाख लोगों को 50 डॉलर के भी इनाम दिए जाएंगे. एक आंकड़े के मुताबिक वैक्सीन के लिए अब तक यहां 27 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. कैलिफोर्निया के अलावा कई और राज्यों में भी वैक्सीन लेने वालों के लिए इनाम का ऐलान किया जा रहा है.

वैक्सीन की संख्या बढ़ाने पर ज़ोर
एक अनुमान के मुताबिक कैलिफोर्निया में अब तक 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने वैक्सीन नहीं ली है. अब तक करीब 63 फीसदी लोगों ने यहां वैक्सीन ली है. यहां की सरकार को उम्मीद है कि अगले दो महीने में 12 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन मिल जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.