BIHARBreaking NewsGAYASTATE

गया के घोड़ाघाट डैम पर ख’तरा, भारी बारिश का अ’लर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवर्ती तूफान यास का गया जिले में असर दिख रहा है. दोपहर से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. इसे लेकर जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है. जिले के शहरी क्षेत्रों में जलजमाव से निपटने के लिए गया नगर निगम और नगर पंचायत की टीम गठित की गई है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्रो में भी आपदा विभाग नजर बनाए हुए है. साथ ही जल संसाधन विभाग घोडाघाट डैम का 24 घंटे निगरानी करेगी.

यास तूफान के प्रभाव के कारण हो रही बारिश को लेकर गया शहरी क्षेत्र में भीषण जलजमाव और ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से आमजन एवं शहरी लोगों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. इस स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर नगर निगम और नगर पंचायत बोधगया, शेरघाटी और टिकारी को टीम गठित करने का निर्देश दिया है

जिले में यास तूफान के असर के कारण लगातार बारिश हो रही है. इस कारण से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली भी बाधित हो गई है. बिजली विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. चक्रवात में संभावित खतरे से निपटने के लिए बिजली विभाग ने 16 टीमें गठित की है, जिसमें 240 लोगों और 10 वाहनों का प्रबंधन किया गया है. खतरे को लेकर विभाग के सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है.

Comments (1)

  1. घटिया heading

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.