BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

मोतिहारी : चमकी बु’खार को लेकर पीएचसी और पीकू वार्ड को करें समृद्ध

  • एईएस का किट उपलब्ध सुनिश्चित हो
  • प्रचार प्रसार पर भी दिया जाए जोर

मोतिहारी। 26 मई

मुख्यमंत्री द्वारा वीसी के माध्यम से पूर्वी चंपारण सहित सभी जिलाधिकारी के साथ चमकी बुखार /कालाजार /जेई बीमारी की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति लोगों मे जागरूकता हेतु विशेष प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि लोग इस बीमारी से जागरूक हो। बच्चों मे थोड़ा भी लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं।
उन्होंन कहा कि प्रभावित इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुदृढ़ कर लिया जाए। पीकू वार्ड को सुदृढ़ किया जाए।
पीएचसी पर सभी आवश्यक दवाइयों को स्टॉक कर लिया जाए।
ग्रामीण चिकित्सकों से लाइजनिंग कर इस बीमारी से ग्रसित बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर लाने हेतु प्रेरित करें।
एईएस का किट उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाय।
ओआरएस घोल को सभी प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया जाए।
आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण आदि देते हुए लगातार गांव में चौपाल करा कर लोग लोगों को जागरूक किया जाए।
प्रभावित इलाकों के प्रत्येक गांव के लिए वाहनों को चिन्हित कर लोगों के मोबाइल में उसका नंबर सेव करा दिया जाए ताकि बीमारी के स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को पहुंचाया जा सके।
डॉक्टरों की उपस्थिति पीएचसी में हो यह सुनिश्चित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने अपने जिले की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा अभी तक एईएस के 2 केस सामने आया है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर से सटे प्रखंड मे चमकी बुखार के केस मिलते हैं। चकिया में चमकी बुखार के इलाज हेतु पीकू वार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चौपाल के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय के साथ उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.