BIHARBreaking NewsSTATE

स्वास्थ्य केंद्रों की हालत पर भड़के लालू / कहा- नीतीश ने स्वास्थ्य केंद्रों को बना दिया कबाड़ा; JDU का पटलवार- चरवाहा विद्यालय के बदले नर्सिंग स्कूल क्यों नहीं बनवाया

बिहार में स्वास्थ्य केंद्रों में अच्छी व्यवस्था को लेकर सरकार दावा कर रही है। लेकिन, विपक्ष स्वास्थ्य केंद्रों को लेकर ही सरकार पर निशाना साध रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रासद ने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्रों को कबाड़ बना दिया है। उन्हें आईना देखने की जरूरत है। वहीं, इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद से सीधा सवाल पूछा है कि लालू जी के पैत्रिक गांव फुलवरिया पहले कितने मरीज जाते थे और अब कितना जाते हैं। मूल्यांकन कर लें। 123 चरवाहा विद्यालय बनवाया लालू ने नर्सिंग स्कूल क्यों नहीं बनवाया? मेडिकल कॉलेज के बारे में क्यों नहीं सोचे?

नीतीश पर लालू का निशाना

लालू प्रसाद इन दिनों जमानत पर हैं। वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति को लेकर उन्होंने लगातार ट्वीट किए। सबसे पहले मधुबनी का जिक्र करते हुए लिखा कि जिले में ऐसे सैकड़ों स्वास्थ्य केन्द्र बंद कराने के लिए नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित करना चाहिए। लालू प्रसाद ने साथ में हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के हरसुवार गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र की तस्वीर भी साझा की है। लालू प्रसाद ने रामगढ़ विधान सभा में पड़ने वाले कबिलासपुर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र की फोटो साझा करते हुए लिखा है कि- नीतीश कुमार आईना तो देखिए। हमारे द्वारा निर्मित हजारों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को बंद करा क्या मिला ? खुद नया बना नहीं पाए लेकिन पूर्व निर्मित कबाड़ जरूर दिए…..का मिला ?

यहां तो कोरोना भी अपना मौत मर जाएगा

इससे पहले लालू प्रसाद ने बांका जिले के बौंसी प्रखंड के बभनगामा के स्वास्थ्य केन्द्र की फोटो शेयर की। साथ ही लिखा कि यहां जाकर तो कोरोना भी अपनी मौत मर जाएगा। इसलिए नीतीश कुमार ने हमारे बनाए हुए ऐसे हजारों स्वास्थ्य केन्द्र बंद करवा दिए। लेकिन, कागजों में चालू रखा ताकि इनका लूट अभियान जारी रहे।

फिर से 30 बरस पहले का कथित जंगलराज का राग अलपाओ ना !

औराई विधान सभा के मधुवन प्रताप चरवाहा उप स्वास्थ्य केन्द्र की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि – नीतीश को इसे बिहार का अजूबा बना देना चाहिए। नीतीश, तुम्हारे कागजी विकास की पोल-पट्टी खुल चुकी है। बचना है तो अब फिर 30 बरस पहले का कथित जंगलराज का राग अलपाओ ना। हमारे शासनकाल में निर्मित और संचालित हजारों स्वास्थ्य केन्द्र तुम्हारी अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।

123 चरवाहा विद्यालय बनवाया, नर्सिंग स्कूल क्यों नहीं बनवाया?
नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित करने के बयान पर JDU के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि लालू जी राजनीति के वह शख्सियत हैं। जिनका अपने विधायकों से संवाद के क्रम में ऑक्सीजन लेवल नीचे हो जाता है। लेकिन पॉलिटिकल किट आगे बढ़ जाता है। यह गहन जांच का विषय है। लालू जी के पैत्रिक गांव फुलवरिया पहले कितने मरीज जाते थे और अब कितना जाते हैं। मूल्यांकन कर लें। 123 चरवाहा विद्यालय बनवाया लालू ने नर्सिंग स्कूल क्यों नहीं बनवाया? मेडिकल कॉलेज के बारे में क्यों नहीं सोचे?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.