BIHARBreaking NewsSTATE

मानसून से पहले सरकारी कार्यों की हकीकत जानने के लिए खुद निकल सकते हैं नीतीश कुमार

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुत जल्द सरकारी कार्यों और दावों की हकीकत जानने के लिए निकल सकते हैं. सीएम लॉकडाउन के कारण इन दिनों रोजनान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं. नीतीश ने बुधवार को जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें कई बातों पर चर्चा हुई. इसी चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण का ख़तरा कम होता है तो वो खुद ही हो रहे कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निर्माण स्थल पर जाएंगे.

दरअसल, मानसून के पहले नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बाढ़ से बचाव, हर खेत तक पानी की वस्तुस्थिति, बाढ़ग्रस्त इलाक़े की तैयारी और वहां चलाए जा रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव के बारे में भी पूरी जानकारी ली. इस पर नीतीश कुमार ने अधिकारीयो से कहा कि बहुत जल्द वो चलाए जा रहे कार्य और निर्माण की ज़मीनी हक़ीक़त जानने के लिए निर्माण स्थल और कार्य स्थल पर जाएंगे.

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई ज़रूरी निर्देश भी दिए. सीएम ने गंगाजल उद्वह योजना के अन्तर्गत गंगा नदी के पानी को संग्रहित कर शुद्ध पेयजल के रूप में राजगीर, बोधगया, गया और नवादा तक पहुंचाने की योजना को तेजी से पूर्ण करने का टास्क दिया है.

नीतीश कुमार के साथ बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने पूरी जानकारी दी. इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जबकि वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी सहित अन्य वरीय अधिकारी जुड़े हुए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.