BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR में मौसम विभाग ने जारी किया अ’लर्ट, होती रहेगी हल्की-हल्की बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें…

मुजफ्फरपुर में अगले दो दिन समूचे बिहार में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. 13 और 14 दिसंबर को खासतौर पर पश्चिमी बिहार के जिलों मसलन बक्सर, कैमूर, रोहतास, सारण, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर और अरवल में अगले 48 घंटे अच्छी बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अ’लर्ट जारी किया है. 3 घंटे में व’ज्रपात के साथ इ’लाकों में बारिश की संभावना जताई है.इधर गुरुवार को मुजफ्फरपुर सहित पश्चिमी और मध्य बिहार के आसमान में बादल छाये रहे. इससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी द’र्ज की गयी. मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डि’ग्री नीचे 23. 8 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया.

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया. आइएमडी मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आनंद शंकर ने बताया कि पश्चिमी बिहार के अलावा साउथ वेस्ट और नॉर्थ वेस्ट के जिलों में बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गि’रावट होती रहेगी.शुक्रवार को मौसम करवट लेगा. पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बूं’दाबा’दी और ह’ल्की बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी ‘जारी की है. बारिश के बाद शनिवार से तापमान गि’रेगा, ठंड बढ़ेगी.इसके अलावा उत्तर- मध्य बिहार के जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, पटना, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और दक्षिण-मध्य के जिले पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया भी प्र’भावित होंगे.

इन जिलों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी होगी.इसके अलावा दिनभर बादल छाये रहे. इससे दिन का ता’पमान गि’रा रहेगा. यही स्थिति बिहार के अन्य हिस्सों में भी रही. पश्चिम से आने वाली हवा अपने साथ ठंड लेकर आ रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के कारण उधर से आने वाली हवा में नमी की मात्रा भी अधिक है. इससे भी ठंड बढ़ने लगी है. बिहार में बारिश के बाद शनिवार से इसमें और इ’जाफा होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.