BIHARBreaking NewsSTATE

तेजप्रताप यादव ने बाबा रामदेव को फकीर गैंग का सरगना बताया, ट्वीट कर साधा निशाना

बाबा रामदेव और आइएमए के डॉक्‍टरों के बीच एलोपैथी और आयुर्वेद उपचार को लेकर चल रही लड़ाई में लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े पुत्र और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव  भी कूद पड़े हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। लोगों को इनसे सतर्क रहने की सलाह दी है। आशंका जताई है कि बाबा रामदेव देश को असल मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। तेज प्रताप यादव ने सवालिया लहजे में कहा है कि बाबा हमारे देश पर अलग ही मुद्दा थोपना चाहते हैं। फिर सतर्क करते हुए बगैर पीएम मोदी का नाम लिए नरेंद्र मोदी को फकीर कहा है। आगे कहा कि याद रहे देशवासियों ये बाबा उसी फकीर गैंग का सरगना है।

लालू यादव के परिवार से वे खुद, दोनों पुत्र तेज प्रताप यादव और तेजस्‍वी यादव के अलावा सिंगापुर में रहनेवाली पुत्री रोहिणी आचार्य ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे ट्विटर पर ही राजनीतिक लड़ाईयां रहते हैं।

रोहिणी ने कल ही पीएम मोदी को फकीरा बताया

कल ही 25 मई को रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्‍हें फकीर और सत्‍ता का भूखा भेडि़या बताया था। उन्‍होंने कहा था कि बनकर फकीरा जो आया था देश बचाने के नारों में, वह सत्‍ता का भूखा भेडि़या निकला।

जदयू ने ट्विटर परिवार की संज्ञा दी

हाल ही में जदयू नेता व सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार के ट्वीट की संख्‍या का हवाला देते हुए उन्‍हें ट्विटर परिवार बता डाला। उन्‍होंने तारीख और लालू परिवार के ट्वीट की संख्‍या के साथ बताया कि एक ही दिन 18 मई को लालू परिवार ने 44 ट्वीट कर डालें। 17 अप्रैल से 20 मई यानी 33 दिन में 906 ट्वीट किया है। आगे तंज कसा कि इन्‍हें बिहार के लोगों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है, केवल ट्वीट-ट्वीट खेलकर लोगों को गुमराह करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.