- पश्चिम बंगाल के कई जिलों में 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 2 मीटर से 4.5 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी तूफान का असर दिख रहा है. पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में सेना, NDRF और तटरक्षक दल के लोग बचाव अभियान में जुटे.
- 11:19(IST) पश्चिम बंगाल में राज्य प्रशासन को सहायता के लिए कुल 17 कॉलम पहले से तैनात कर किए गए हैं:- – नादिया और पश्चिम मिदनापुर में दो कॉलम. – पुरुलिया और वेस्ट बर्धमान में दो कॉलम. – झारग्राम और बकुरा में दो कॉलम. – बीरभूम में एक कॉलम. – हावड़ा और कोलकाता पोर्ट पर दो कॉलम. – उत्तर और दक्षिण 24 परगना में दो कॉलम. – कोलकाता पूर्व, मध्य और पूर्वी मिदनापुर में तीन कॉलम. – कोलकाता दक्षिण के लिए एक कॉलम. – हुगली में एक कॉलम. – बेहाला (कोलकाता) में एक कॉलम.
- 10:59(IST)
तूफान यास से ओडिशा के चांदीपुर और अब्दुल कलाम आइलैंड पर DRDO की मिसाइल लॉन्चिंग साइट को नुकसान पहुंचने की आशंका है. लंबी दूरी की मिसाइल्स को यहीं से लॉन्च किया जाता है. तूफान से प्रभावित हुए लोगों के लिए नौसेना का जहाज INS चिल्का में राहत सामग्री लेकर ओडिशा के खोरदा जिले पहुंचा. - 10:04(IST)चक्रवात यास के कारण 6 राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा और बंगाल के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई तटीय इलाकों में मंगलवार से ही तेज बारिश के साथ आंधी जारी है.
- 09:26(IST)भुवनेश्वर का बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट और झारसुगुड़ा एयरपोर्ट मंगलवार रात 11 बजे बंद कर दिया गया और गुरुवार सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा. चक्रवात के कारण आज दुर्गापुर और राउरकेला एयरपोर्ट पर भी सभी उड़ानें स्थगित रहेंगी. वहीं कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 तक उड़ानों का संचालन निरस्त रहेगा. वहीं, रेलवे ने ओडिशा-बंगाल की सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.
- 09:23(IST)
मौसम विभाग के अनुसार, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान यास बालासोर के लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है. दोपहर तक ये चक्रवाती तूफान एक अत्यंत गंभीर तूफान के रूप में धामरा के उत्तर और बालासोर के दक्षिण में उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों को पार करेगा. इस दौरान 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.




Leave a Reply