मुजफ्फरपुर: कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. अब इसे विस्तार देते हुए बिहार में एक जून तक लॉकडाउन की अवधि की गई है. वहीं इस लॉकडाउन-3.0 के पहले दिन चौक चौराहों पर बेवजह निकलने वालों पर पुलिस सख्ती से करवाई करते हुए उनपर लाठियां भी चटकाई.
शहर के सिकंदरपुर ओपी के अखाड़ा घाट पुल के समीप पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराया. जिसमें सभी वाहनों के पास की जांच की गई. वहीं जिनके पास पास नहीं था उन्हें नहीं जाने दिया गया.
पुलिस से उलझने पर फटकार लगते हुए लाठियां भी भांजी. इस दौरान सिकंदपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र तिवारी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है, बिना जांच के किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है


Input : Live cities



Leave a Reply