BIHARBreaking NewsSTATE

ससुराल की दहलीज पर कदम रखते ही दुल्हन की मौ’त, शादी के कुछ घंटे बाद उठी अर्थी, जानें पूरा मामला

नालंदा. बिहार के नालंदा (Nalanda)के सोहसराय थाना क्षेत्र के बंधु बाजार से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है. दरअसल, बंधु बाजार के निवासी मनोज पंडित के पुत्र विकास की सोमवार की रात शादी हुई थी और आज सुबह दुल्हन (Bride) ससुराल पहुंची, लेकिन उसने दहलीज पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दुल्हन की मौ’त होने से दोनों परिवार में को’हराम मच गया है.

बता दें कि बिहार के नवादा के निवासी गोपाल पंडित की पुत्री आरती की शादी बिहारशरीफ के सोहसराय बंधु बाजार निवासी मनोज पंडित के पुत्र विकास से सोमवार को हुई थी. उस दौरान सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. इसके बाद विकास अपनी दुल्हन को विदा करा कर मंगलवार की सुबह घर लाया. वहीं, दुल्‍हन के घर आने के बाद उसे गाड़ी से उतारने की रस्‍म की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस बीच उसकी तबी’यत बिग’ड़ने के बाद खुशी की माहौल अचानक गम में बदला गया.

अस्पताल में मौ’त
शादी के बाद घर पहुंची दुल्‍हन की दूल्‍हा के घर की महिलाएं गाल सिकाई कर रही थीं, उसी दौरान दुल्हन की तबीयत बिगड़ने लगी. आ’नन फा’नन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया. हालांकि इस दौरान दोनों परिवार के लोग कोरोना के भय से भी आशंकित थे. इसी बीच दुल्‍हन की कोरोना जांच भी हुई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

पेट द”र्द की शि’कायत नजरअंदाज करना पड़ा महंगा!
इधर मृ’तका आरती के भाई की मानें तो कल रात से उसे पेट दर्द और उल्टी हो रही थीं. शादी के कारण कोई ध्यान नहीं दे रहा था. आज सुसराल पंहुचते ही उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद उसकी मौ’त हो गयी. मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया. यकीनन बेटी के डोली में विदा होने के चंद घंटों में ही उसे अर्थी पर विदा करने पर मजबूर होना पड़ा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.