देश के कई राज्यों में पिछले सप्ताह आए तूफान ‘ताउते’ ने भारी तबाही मचाई थी. खासकर महाराष्ट्र, गुजरात, लक्षद्वीप जैसे राज्यों को काफी नुकसान पहुंचा है. बिहार में भी इसका असर देखा गया. हालांकि, यहां कोई नुकसान नहीं हुआ था. लेकिन अब नया तूफान ‘यास’ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रेलवे भी टेंशन में आ गया है. यास तूफान के दौरान मोर्चा संभालने बिहार से भी एनडीआरएफ की 5 टीमें पश्चिम बंगाल गई हुई हैं. मौसम विभाग की मानें तों अगले दो दिनों में तूफान की वजह से बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ‘यास’ तूफान के 25-26 मई को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा तट से टकराने की भविष्यवाणी की गई है. इसका असर आज सोमवार की रात से बिहार में दिखने लगेगा. खासकर पश्चिम बंगाल व झारखंड की सीमा से सटे बिहार के जिलों में शाम से ही यास का असर दिखने की उम्मीद है. बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज यास तूफान में तब्दील हो जाएगा.
यास तूफान के बनने के बाद इसे उत्तर-पश्चिम में बढ़ने की भविष्यवाणी की गई है. इसका असर पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के साथ यूपी, झारखंड के साथ बिहार में भी दिखेगा. मौसम विभान विभाग के अनुसार 25 मई और 26 मई को बिहार के कुछ जिलों में तो भारी बारिश के आसार हैंं. बाकी जिलों में भी तूफान का व्यापक असर दिखेगा. इससे मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. दूसरी ओर, पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. जबकि यास तूफान से मोर्चा संभालने को बिहार से NDRF 9वीं बटालियन की 5 टीमेें स्पेशल एयरक्राफ्ट से कल ही पश्चिम बंगाल पहुंच गई हैं. टीमों में 145 लोग शामिल हैं. बटालियन के सेकेंड कमाण्ड अधिकारी हरविंदर सिंह इन सभी टीमों को लीड करेंगे.





Leave a Reply