BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन, सरकार ने इन क्षेत्रों में रियायत देने का लिया निर्णय, जानें…

PATNA: बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब 1 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका ऐलान किया है। 1 जून तक जारी लॉकडाउन में खेती-किसानी से संबंधित दुकानों को खोलने को लेकर रियायत दी गई है। बाकी के प्रतिबंध यथावत जारी रहेंगे।




1 जून तक लॉकडाउन

सीएम नीतीश कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है।इसलिए बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।




कृषि यंत्र और खाद-बीज की दुकानों को रियायत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों से बातचीत की। इसके बाद क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जाये। इस बार के लॉकडाउन में राज्य सरकार ने कुछ रियायतें भी दी है। जानकारी के अनुसार इस बार खाद-बीज और कृषि यंत्रों की दुकानें सातों दिन खोलने की छूट दी गई है। दरअसल बिहार में धान की खेती का मौसम शुरू होने वाला है। इस लिहाज से राज्य सरकार ने कृषि से जुड़ी दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.