BIHARBreaking NewsSTATE

लड़की की शादी कर सिर पीट रहा परिवार, कह रहा-काश मान लेते CM नीतीश की बात

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने को बिहार में लॉकडाउन लगाने के साथ ही शादी के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की गई है। पहले 50 को बाद अब 20 ही लोगों को ही विवाह में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। इसपर भी शादी के तीन दिन पहले नजदीकी थाने में आयोजन की सूचना देनी है। कुछ जोड़े ऐसे हैं जो इन नियमों के बावजूद घर वालों से लड़-भिड़ कर सात फेरे ले रहे हैं तो कुछ का मामला थोड़ा अलग है। थोड़ा अलग सा मामला बिहार के नालंदा जिले का है। यहां प्रेमी के चक्कर में शादी टालने के लिए लड़की ने सीएम नीतीश कुमार की बातें तक याद दिला दीं, पर स्वजन नहीं माने। अब सिर पीट रहे कि काश समझ जाते लड़की का इशारा।

शादी के आठ दिन बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार

चंडी के जैती पुर चौराहा के निकट के एक गांव की युवती शादी के आठ दिनों बाद पति को छोड़ पड़ोस के ही प्रेमी संग भाग निकली थी। थाना पुलिस ने शनिवार को दुल्हन को बरामद कर लिया। दुल्हन के भगा ले जाने की शिकायत मिलने पर चंडी थाना पुलिस ने आरोपित प्रेमी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बताया गया कि आठ दिन पहले उस युवती की शादी हुई थी। वह शादी का परोक्ष रूप से विरोध कर रही थी। विवाह न करने के लिए कई तरह की शर्तें रखती गई। यहां तक कह डाला कि लॉकडाउन के दौरान शादी के लिए गाइडलाइन जारी की गई। 20 लोगों की मौजूदगी में शादी का क्या मजा। लड़की के इतने कहने पर भी स्वजन न माने तो उसने मुख्यमंत्री की बात याद दिला दी। बोली-नीतीश कुमार ने कहा था न कि कोरोना के दौरान शादी टाल दें? लड़की द्वारा यह वाकया याद दिलाने के बाद भी रास्ता नहीं निकला।

स्वजनों को लगा ठीक हो जाएगा सब

स्वजनों को लगा कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। शादी हो गई। दुल्हन ससुराल चली गई। रिवाज के अनुसार ससुराल से दुल्हन पति के साथ मायका लौटी। लेकिन वह पति को धोखा दे, अपनी ही जाति के प्रेमी के साथ भाग निकली। पति एवं मायके के स्वजन सहित थाना पुलिस ने मुश्किल से लड़की और प्रेमी को बरामद किया। ग्रामीणों का दावा है कि दुल्हन के स्वजन गांव के युवक से चल रही इस प्रेम कहानी से अवगत थे। दुल्हन अनुसूचित जाति की है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.