BIHARBreaking NewsSTATE

सुशील मोदी की शि’कायत बेअसर, 24 घंटे के अंदर रोहिणी आचार्य का ट्विटर फिर करने लगा ‘चीं-चीं, चीं-चीं’

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच ट्विटर वार जारी है.पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को मुंह तोड़ने की धमकी देने वाली लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया था.लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से ट्वीटर अकाउंट चालू कर दिया गया. जिसके बाद रोहणी आचार्य ने एक के बाद एक बहुत सारे ट्वीट कर सरकार पर निशाना साध रही है.  

बताते चलें कि रोहिणी आचार्य इन दिनों ट्विटर पर खूब एक्टिव थी, और कोरोना संकट सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रही थी. बीते दिनों लालू प्रसाद की एमबीबीएस डिग्रीधारी बेटियों पर सुशील मोदी ने कोरोना काल में सेवा देने को लेकर सवाल उठाया था, जिसके बाद रोहिणी ने ट्वीट कर ‘मुंह ठुर देने’ और ‘लोलि छुड़ा देने’ की बात कही थी. रोहिणी इस ट्वीट के बाद सुर्खियों में रही थी.

गौरतलब हो कि बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का अकाउंट ट्विटर ने ब्लाक कर दिया गया था. राज्य के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्विटर से रोहिणी आचार्य के अकाउंट को लेकर शिकायत की थी. जिसके बाद ट्विटर ने रोहिणी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. इस बात की जानकारी सुशील मोदी ने खुद ट्वीट करके दी थी.

Input : Live cities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.