BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा शुष्क, एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. वहीं, बिहार में अभी फिलहाल किसी मौसमीसिस्टम का कोई खास प्रभाव नहीं है, जिस वजह से आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा.

हालांकि बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी होने की संभावना है. राज्य के शेष भागों में मौसमशुष्क बना रहेगा. आने वाले 1 से 2 दिनों के बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक कृष्ण कुमार ने बताया कि विगत 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर मध्यम वर्षादर्ज की गई. राज्य के बरौली, हथवा और दिनारा में 9 मिलीमीटर, छपरा, जलालपुर, चकिया और साहिबगंज में 8 मिलीमीटर , मोतिहारी, केसरिया और हसनपुर में 7 मिलीमीटर, बाढ़, मोहनिया और मधेपुरा में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान भागलपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Input: Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.