BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना काल में गरीबों को घर के लिए तुरंत मिलेगी राशि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आदेश

PATNA : कोरोना काल में परेशानियों का सामना कर रहे गरीब परिवारों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को बड़ा दिशा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गरीबों को घर बनाने के लिए तुरंत पैसे दिए जाएं। घर बनाने के क्रम में लोगों को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। सीएम नीतीश ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, जीविका तथा सतत जीविकोपार्जन योजना की समीक्षा करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इन दोनों आवास योजनाओं के काम में और तेजी लाई जाए। इसके तहत जिनका भी घर बनना है उनका निर्माण जल्द से जल्द हो। 









नीतीश कुमार ने कहा कि जल जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक आहर, पईन, पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के दौरान जो परिवार आश्रयहीन हो गये हैं, उन्हें भी जल्द आवास योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना का लाभ दिलाया जाए। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीब परिवारों या हाशिए के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए तेजी से काम हो। देशी शराब एवं ताड़ी के उत्पादन पर बिक्री में पारंपरिक तौर पर जुड़े परिवारों तक सरकार की योजना का फायदा पहुंचाया जाए। 









मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिनका भी घर बनना है जरूर बने और कोई नहीं छूटे। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत घर बनाने के काम में और तेजी लाई जाए। जल-जीवन-हरियाली अभियान में अतिक्रमण मुक्ति से बेघर हुए लोगों को बसाने की जल्द व्यवस्था हो। सतत जीविकोपार्जन योजना । के तहत हाशिए के लोगों को मुख्य धारा में लाया जाए। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के अत्यंत निर्धन परिवारों, अन्य समुदाय के अत्यंत निर्धन बड़े परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ दिया जाए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.