बिहार में कोरोनावायरस के संक्रमण काल (CoronaVirus Pandamic Era) के दौरान राज्य सरकार पर विपक्ष हमलावर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) तथा उनके बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को घेरा है। लालू ने जहां नीतीश को चुल्लू भर पानी में मजे करने की नसीहत दी है, वहीं तेजस्वी ने कहा है कि सरकारी सामुदायिक रसोई (Community Kitchen) में इंसानों से अधिक गधे मिलते हैं। वहां सफाई है न मास्क, केवल लूट मची है।
लालू ने सरकार पर लगाया नकारापन का आरोप
लालू प्रसाद यादव ने बिहार में कोरोना संकट पर नियंत्रण में सरकार पर नकारापन का आरोप लगाया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कोरोना जांच नहीं हो रहा है। ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। डॉक्टर-नर्स नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल नहीं बना पाए हैं। दवा व इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। वेंटिलेटर व टेक्नीशियन नहीं मिले हैं। ऐसे में हर सवाल पर नीतीश कुमार ‘क्या करें’ कहते हैं। लालू आगे कहते हैं कि अगर ऐसा है तो नीतीश कुमार चुल्लू भर पानी में मजे करें।null


तेजस्वी ने सामुदायिक रसोई की व्यवस्था पर घेरा
इस बीच तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामुदायिक रसोई की व्यवस्था पर घेरा है। कहा है कि नीतीश कुमार सजावटी दिखावटी मिलावटी सामुदायिक रसोई के तामझाम से वर्चुअल टूर का ढोंग करते हैं। उनके टूर के बाद जब आरजेडी के विधायक जायजा लेते हैं तो वहां इंसानों से अधिक गधे मिलते हैं। वहां खाने वाले बस एक-दो आदमी होते हैं और सौ-दो सौ बताए जाते हैं। वहां सफाई है न मास्क। है तो केवल लूट।




Leave a Reply