पटना. जदयू और लालू परिवार के बीच इन दिनों ट्विटर (Twitter) वार छिड़ा हुआ है. एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जहां लगातार ट्वीट कर सरकार को घेरने का काम कर रहे है वहीं, उनकी बहन रोहिणी आचार्या (Rohini Acharya) लगातार सुशील मोदी पर हमले कर मोर्चा संभाल हुई हैं. ऐसे में अब जेडीयू के पूर्व मंत्री और नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी के परिवार पर हमला बोलते हुए इसे आपदा का ट्विटर फैमली करार दिया है. नीरज कुमार ने बताया लालू सहित पूरा परिवार दिन- रात ट्वीट करने में ही लगा हुआ है.
एक महीने में 906 ट्वीट का रिकॉर्ड
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद सहित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमले बोलते हुए ट्वीट कर सवाल खड़ा किया. नीरज कुमार ने विस्तार से ट्वीट की जानकारी देते हुए बताया कि लालू परिवार 17 अप्रैल से 17 मई तक 737 ट्वीट और रीट्वीट किये हैं. सिर्फ 18 मई को 44 ट्वीट किया गया जबकि 19 मई से 20 मई दोपहर 1.30 बजे तक लालू परिवार में 125 ट्वीट कर डाले. अबतक लालू परिवार ने एक महीने के अंदर 906 ट्वीट और रीट्वीट किये हैं.
तेजस्वी के कोविड केयर सेंटर पर भी उठाए सवाल
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी द्वारा आवास पर तैयार किये गए कोविड केयर सेंटर पर भी सवाल खड़े किए हैं. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी को सरकारी इमारत या सम्पति में किसने आरजेडी के नाम पर कोविड केयर सेंटर चलाने का अधिकार दिया. कोरोना वैश्विक आपदा है और आपदा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.आरजेडी ने नीरज कुमार पर उठाया सवाल
जेडीयू नेता नीरज कुमार के ट्वीट पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि आज बिहार का पूरा सिस्टम संक्रमित हो गया है. सरकार लोगों का इलाज और सारी व्यवस्थाएं सिर्फ ट्वीट के जरिये ही दे रही है. हकीकत में लोगो को कोई सुविधा मिल नहीं रही है. ऐसे में सरकार को ट्वीट के जरिये ही सवाल किया जा रहा है और जबाब दिया जा रहा है. सुशासन बाबू को अब नींद से जग जाना चाहिए.





Leave a Reply