फतुहा में अंग्रेजों के जमाने का बना 136 साल पुराने पुल के ध्वस्त होने के मामले में अब पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि फतुहा में पहले से फोरलेन बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है. लेकिन कुछ स्थानीय लोग इस पुल का इस्तेमाल अभी भी कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि पुल पर ओवर लोडेड ट्रकों के आवागमन की वजह से हालत जर्जर हुई. पुल के क्ष”तिग्रस्त हो जाने की वजह से हा’दसा हुआ. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है और जल्द ही पुल का निर्माण करवाया जाएगा. एक दिन में चंद घंटों की बारिश के बीच फतुहा में दशकों पुराने पुल के धराशायी हो जाने की वजह से एक ट्रक पलट गया.
हालांकि किसी प्रकार की जान माल का क्षति नहीं हुआ था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकट्ठी हो गई थी. घटना की जानकारी के बाद अधिकारियों ने तुरंत मौका मुआयना किया और अब पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस पुराने पुल को दुरूस्त करवा दिया जाएगा.


Input : Live Cities



Leave a Reply