BIHARBreaking NewsSTATE

अब घर बैठे होगा कोरोना टेस्ट, ICMR ने दी होम बेस्ड कोविड टेस्टिंग किट को मंजूरी

देश में कोरोनावायरस का कहर कम हुआ है लेकिन खतरा टला नहीं है. लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं । देश में कोरोना के नए मामले 3 लाख के पार बताए जा रहे है . वहीं दूसरी तरफ इस महामा’री के बीच आप अब अपना कोरोना जांच घर पर ही कर सकते हैं . ICMR ने कोरोना के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी दे दी है . इस किट के जरिए आप घर पर ही नाक के जरिए कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे ।हालांकि, यह टेस्टिंग किट तुरंत बाजार में उपलब्ध नहीं होगी, इसे व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कुछ समय लगेगा.

बता दें कि ICMR के कोविड के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी देने के बाद अब कोरोना की जांच करना बहुत आसान होगी. फिलहाल भारत में केवल एक कंपनी को इसकी मंजूरी दी गई है, जिसका नाम Mylab Discovery Solutions Ltd (मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड) है. होम टेस्टिंग मोबाइल ऐप Google प्ले स्टोर और Apple स्टोर में उपलब्ध है. इसे सभी यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं. मोबाइल ऐप टेस्टिंग प्रक्रिया का एक व्यापक मार्गदर्शक है, जो पॉजिटिव या निगेटिव रिजल्ट प्रदान करेगा. इस ऐप का नाम Mylab Covisself नाम है

गौरतलब हो कि कोरोना के लिए, एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच की जाती है. एंटीजन की रिपोर्ट जहां तुरंत मिल जाती है, वहीं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट 24 घंटे में आती है, लेकिन अब कोरोना टेस्टिंग के लिए होम बेस्ड टेस्टिंग किट को मंजूरी मिल गई है. इससे जांच में तो तेजी आएगी ही, साथ ही लोग घर बैठे ही कोरोना की जांच कर सकते है ICMR ने यह भी कहा कि एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आने वालों को अब आरटीपीसीआर जांच करवाने की जरूरत नहीं होगी. इससे पहले लोग एंटीजन के बाद आरटीपीसीआर टेस्ट करवाते थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.