गांव में काेराेना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य महकमा खासा परेशान है। ताजा रिपाेर्ट में गांव में सक्रिय 231 कंटेनमेंट जाेन में करीब साढ़े पांच हजार लाेग प्रभावित हैं। शहरी क्षेत्र में अब महज 51 कंटेनमेंट जाेन ही सक्रिय है। लिहाजा, अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर गांवों का फीडबैक ले रहे हैं। प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने व प्रखंड मुख्यालयाें में डेडिकेटेड काेविड हेल्थ सेंटर खाेलने की तैयारी शुरू हाे गई है। बुधवार काे सिविल सर्जन डाॅ. एसके चाैधरी ने खुद जिले के पश्चिमी क्षेत्र के माेतीपुर व सरैया इलाका का जायजा लिया।
सिविल सर्जन ने कहा कि माेतीपुर के आईटीआई काॅलेज कैंपस में काेविड हेल्थ सेंटर खाेलने की तैयारी है। साथ ही सरैया के रेफरल अस्पताल में डेडिकेटेड काेविड हेल्थ सेंटर बनाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्हाेंने सभी पीएचसी प्रभारी काे काेराेना जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि काेराेना संक्रमिताें के लिहाज से जिले में अबतक 2482 कंटेनमेंट जाेन बनाया गया। इसमें 1538 ग्रामीण तथा 944 शहरी क्षेत्र में बनाए गए। फिलहाल, जिले में सक्रिय 282 कंटेनमेंट जाेन में से 231 ग्रामीण तथा 51 शहरी इलाके में है। कुल कंटेनमेंट में 1272 घर प्रभावित हैं।
इसमें 1045 ग्रामीण तथा 227 शहरी क्षेत्र में हैं। रिपाेर्ट के अनुसार, जिले में काेराेना संक्रमण के प्रभाव से अब भी 6818 लाेग प्रभावित हैं। इसमें से 5407 ग्रामीण इलाके तथा 1411 लाेग शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक अन्य रिपाेर्ट में कहा गया है कि जिले में बुधवार काे 3673 लाेग काेराेना संक्रमित हैं। इसमें से 257 लाेगाें का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। 28 लाेग डेडिकेटेड काेविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं। इस तरह 3334 काेराेना संक्रमित हाेम आइसाेलेशन में हैं।
एसकेएमसीएच में आक्सीजन प्लांट की मशीन इंस्टाॅल, पाइप लाइन का काम रह गया है बाकी
एसकेएमसीएच में स्थापित हाे रहे अाॅक्सीजन प्लांट की मशीन बुधवार काे इंस्टाॅल कर ली गई। एसकेएमसीएच के प्राचार्य डाॅ. विकास कुमार ने बताया कि मशीन का काम पूरा हाे गया है। अब, पाइपलाइन बिछाने का काम बाकी रह गया है। इसमें करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। दरअसल, आक्सीजन प्लांट एसकेएमसीएच के काॅलेज कैंपस के पास स्थापित किया गया है। वहां से अस्पताल परिसर तक पाइपलाइन बिछाने में कुछ समय लगेगा।





Leave a Reply