विपक्षी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किए जाने के बाद सरकार और उसके जन प्रतिनिधियों के द्वारा लगातार कटाक्ष सामने आ रहा है. सियासी बयानबाजी कुछ इस कदर पहुंच चुका है कि अब राजद की ओर से काफी जलील और अपमानित शब्दों का प्रयोग करते हुए इन बयानबाजियों का जवाब देना पड़ गया है
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के ट्वीट पर लालू यादव की बेटी रोहणी आचर्य ने खुली चेतावनी दे दी। ट्वीट कर कुछ इस तरह जवाब दिया है। रोहणी आचार्य ने कहा कि “आज के बाद से मेरा या मेरी बहनो का नाम लिया ना ये लीचर @SushilModi तो मुँह ठुर देंगे आ कर ! भाग यहाँ से राजस्थानी मेढक”
दूसरे ट्वीट में कहा कि “खबरदार आज के बाद तू या तेरे भोपु मेरे या मेरी बहनो के बारे में बोले ना तो समझ लेना , जा कर अपनी so called प्रफ़ेसर बीवी (पता है कैसे बनी ) से पूँछ लेना की बेटियों से कैसे बात किया जाता है
आपको बता दे कि विपक्षी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किए जाने के बाद BJP सांसद सुशील मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता। इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है।
आगे यह भी कहा कि था कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएँ क्यों नहीं ली गईं? यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता।
गौरतलब हो कि तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले सीएम को पत्र लिखकर अपील की थी कि राज्य में महामारी की स्थिति और सरकारी अस्पताल में लचर व्यवस्था को देखते हुए वह अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर बनाना चाह रहे हैं. इस पर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कटाक्ष किया था कि बिना डॉक्टर, उपकरण, स्वास्थ्य कर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड भर लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता. इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है.





Leave a Reply