नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए अपने सरकारी आवास में उन्होंने कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की है. इस पर बुधवार को सवाल उठाते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी के 10 फ्लैट, कांति देवी से गिफ्ट में मिले दो मंजिला मकान में तेजस्वी यादव ने क्यों नहीं अस्पताल खोला?
सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता. उनके परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं. कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं?
यदि आरजेडी में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता. बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता. इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है.





Comment here