मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले अब जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ाने लगी हैं. वहीं, जिले के सकरा प्रखंड के सरमस्तपुर पंचायत में पिछले 26 दिनों में 37 मौतों की खबर फैलने के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आ गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रणव कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रभावित इलाके में जाकर डोर-टू-डोर जांच के निर्देश दिया है. डीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद अब स्वास्थ्य महकमा एक्टिव हो गया है. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि सरमस्तपुर पंचायत में कोरोना महामारी को लेकर जानकारी मिली है. पंचायत में टीम बनाकर पहले ही भेज दिया गया है. सभी की स्वास्थ्य जांच करवाया जा रहा है. स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
सैंपल लेने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इलाके में इतने बड़े पैमाने पर मौ’त की घट’नाओं के बाद फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं. हालांकि प्रशासन बहुत सी मौतें दूसरी बीमारियों से बताया जा रहा है. ग्रामीणों की मानें तो उनको आशंका है कि अधिकांश मौतें कोरोना से हुई है.





Leave a Reply