BIHARBreaking NewsSTATE

तेजस्वी के आवास को कोविड केयर सेंटर बनाने की घोषणा के बाद जदयू नेता का कटाक्ष, पूछा, घर के डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर लगाएंगे क्या?

राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश में कोरोना मरीजों की बदहाली और उन्हें समय से इलाज नहीं मिल पाने की स्थिति में अपने आवास को कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर दी है. उनके इस घोषणा के तुरंत बाद जदयू नेता नीरज कुमार का तंज सामने आया है. इसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को घेरने का प्रयास किया है.

जदयू नेता ने अपने बयान में कहा कि यह लापतागंज के नायक तेजस्वी यादव का नया राजनैतिक नाटक है. उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी आवास आपके पिता की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति, जागीर नहीं है. पार्टी का कोविड केयर सेंटर खोलना आंखों में धूल झोंकना है. मनसा साफ नहीं. उन्होंने कहा कि अरे आपके दल के अल्पसंख्यक विधायक ने नवादा जिला प्रशासन पर भरोसा किया. सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन और सिलिंडर सौंपा, और आप अपने सरकारी आवास में बेड लगा रहे हैं.

नीरज कुमार ने सवाल किया कि हम जानना चाहते हैं कि आपके घर में डॉक्टर हैं, उनके सहयोगी होंगे, उनकी सेवा भी उपलब्ध कराइएगा? यह भी बोलना चाहिए. साथ ही साथ उस कोविड केयर सेंटर में लापतागंज के नायक कोविड मरीजों का मनोबल बढाने के लिए कम से कम आप निवास करेंगे, इसकी भी सार्वजनिक घोषणा करनी चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.