आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ट्वीटर के जरिए सीएम नीतीश कुमार और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी पर लगातार हमले बोल रही हैं. रोहिणी आचार्या ने मंगलवार को ट्वीट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. कोरोनाकाल में जिले में चलाए जा रहे कम्युनिटी किचन की पोल खोलने की बात कही.
रोहिणी आचार्य ने आरजेडी के ट्विटर हैंडल से शेयर एक ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा- ”कम्युनिटी किचन की खुली पोल..! दो वक्त का खाना मिल रहा है! जनमन चोर के आला अधिकारी! यही बात समझाने में! जनता को भरमाने में लगा हुआ है!”
रोहिणी ने एक दूसरे ट्वीट में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्य सभा के सदस्य सुशील मोदी के बयान पर पलटवार किया. बता दें कि सुशील मोदी ने एक बयान दिया था कि लालू यादव और राबड़ी देवी ने वैक्सनी नहीं लेकर लोगों को उकसाया है. जवाब देते हुए रोहिणी आचार्या ने कहा कि पहले वैक्सीन लाकर दी जाए.
एक और ट्वीट में रोहिणी ने लिखा- “जहां पग-पग पर लूट रहा हो..! अबला की अस्मत..! ना सुने पुकार..! बन गई है जो..! अन्धी,गूंगी और बहरी सरकार..!! नहीं सम्भाल रहा बिहार तो उतार क्यूँ नहीं जाते कुर्सी कुमार…”





Leave a Reply