कोरोना महामारी के दौर में बिहार सरकार की विफलता उजागर करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब नीतीश सरकार के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक लगा दिया है। तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर बनाने के लिए देने के लिए तैयार हैं, अब नेता प्रतिपक्ष ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर दी है।
तेजस्वी यादव ने एक दिन पहल ही सीएम नीतीश कुमार को दो पन्नों का लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने सीएम की तबीयत पूछने के साथ नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बिहार के अस्पतालों में की जा रही व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अनुमति देने की मांग की थी। साथ ही सरकार से यह अनुरोध किया था कि इन दौरों के दौरान लोगों की अधिक भीड़ न जुटे, इसका भी प्रबंध किया जाए।
तेजस्वी यादव ने अपने निजी कोष से 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तमाम आवश्यक मेडिकल उपकरणों तथा खाने-पीने की नि:शुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे सरकार द्वारा अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय किया है।




Leave a Reply