राजधानी के राजाबाजार स्थित एक अस्पताल में कोरोना पीड़ित 45 वर्षीय महिला की मौ’त हो गयी है. बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि पी’ड़िता की पुत्री ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अपनी मां के साथ गलत काम किये जाने का आ’रोप लगाया था.
इधर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला कोविड मरीज से कथित तौर पर सामूहिक दुष्क’र्म की घट’ना की समयबद्ध जांच की पैरवी की थी. राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि वह इस मामले का संज्ञान लें तथा जिला पुलिस अधिकारियों एवं अस्पताल को उचित दिशा-निर्देश दें. आयोग ने एक बयान में कहा कि महामारी के दौरान अस्पतालों में महिलाओं के साथ हो रहे अप’राध को लेकर वह चिंतित है
राजधानी के एक बड़े निजी अस्पताल के आईसीयू में कोरोना से जंग लड़ रही महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था. महिला की बेटी के आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद शास्त्रीनगर थाने की एक टीम अस्पताल पहुंची और महिला के परिजनों से पूछताछ की थी.





Leave a Reply