BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: राजधानी पटना में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, इधर-उधर फेंके जा रहे PPE किट

एक तरफ कोरोना का कहर बरपा रहा है. वहीं, प्रशासन इस कोरोना महामा’री में पूरी तरह लापरवाही बरत रहा है. पटना के मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर का आलम यह है कि यहां खुले में पीपीई किट फेंके हैं. जिससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है. यहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है.

बता दें कि मनेर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कई बड़े कदम उठा रहा है. वहीं, दूसरी तरह अस्पताल प्रशासन की ऐसी लापरवाही सामने आ रही है. जहां इधर-उधर फेंके पीपीई किट संक्रमण के चेन को न्योता देते नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में चारो तरफ गंदगी का अंबार है. पीने का मात्र एक हैंडपंप है. अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हर जगह स्वास्थ्य विभाग की कुव्यवस्था देखने को मिल रही है.

बता दें कि दो लाख की आबादी पर मनेर का यह इकलौता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है. जहां ना तो अस्पताल के भीतर साफ-सफाई है, ना ही बाहर. हर तरफ गंदगी का अंबार है. जो लोग यहां जांच कराने आते हैं या आए हैं, भले ही उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ जाए. यहां कि जो स्थिति है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस तरह से यहां कचरा फेंका गया है, उससे लोग संक्रमित हो सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.