BIHARBreaking NewsSTATE

क्या सच में कोरोना काल में लोगों को घर से भी बढ़िया खाना खिला रही है नीतीश सरकार? जानें पूरा मामला

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लगातार सामुदायिक किचन का वर्चुअल जायजा ले रहे हैं. यही नहीं, वह अब तक कई जिलों में किचन का वर्चुअल विजिट कर चुके हैं. इस बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश ने पटना जिले में चल रहे 6 सामुदायिक किचन (Community Kitchen)का वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से जायजा लिया. वर्चुअल निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने सेंटरों पर की जा रही व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने किचेन की व्यवस्था, भोजन बनाने वाली सामग्रियों, भंडार कक्ष, खाने के दौरान बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और खाने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने सभी सेंटरों पर भोजन कर रहे कई लोगों से बातचीत की और लाभुकों से पूछा कि आप कब से यहां भोजन कर रहे हैं, भोजन कितने टाइम करते हैं, खाने में क्या-क्या चीजें मिलती हैं, घर के कितने लोग यहां खाते हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है.

इस दौरान बांकीपुर बालिका उच्च विद्यालय, गोलघर सेंटर पर पर मौजूद केदार साव ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोग यहां दोनों टाइम खाना खा रहे हैं. खाना बहुत बढ़िया मिल रहा है, जो कि घर से बढ़िया है. किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. जबकि यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है. इसी केन्द्र पर फुल कुमारी ने बताया कि मेरे पति रिक्शा चलाते हैं. हम लोग यहां भोजन करने आते हैं. खाना बहुत ही बढ़िया मिलता है. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

पटना उच्च विद्यालय गर्दनीबाग सेंटर पर भोजन कर रहे लाभार्थियों ने सीएम नीतीश कुमार को बताया कि यहां का खाना बहुत बढ़िया है. भोजन बदल-बदल कर मिलता है. हम लोग इससे संतुष्ट हैं. इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.वहीं, सैदपुर नहर रैन बसेरा सेंटर पर की महिला लाभार्थी ने बताया कि खाना बहुत बढ़िया और स्वादिष्ट है. इन सभी के साथ साथ अन्य सेंटरों के लोगों ने भी नीतीश कुमार के सामने कम्युनिटी किचन सेंटर की तारीफ की.

सीएम नीतीश ने कही ये बात
कम्युनिटी किचन सेंटर निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बेसहारा लोगों के लिए कम्युनिटी किचन सेंटर पर भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है. यह खुशी की बात है कि सभी सेंटरों पर आने वाले लोग भोजन से संतुष्ट हैं, उन्हें सेंटर पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है. जबकि यहां आने वाले परिवार के साथ दोनों टाइम भोजन भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.