BIHARBreaking NewsSTATE

सामुदायिक रसोई चला कर किसी को भी भूखा न सोने देने का कर्तव्य निभा रही है सरकार, राजद इसमें हस्तक्षेप न करे-सुशील मोदी

बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक चिट्ठी लिखी है। इस पत्र के जरीय तेजस्वी ने अस्पताल में जाकर मरीज और उनके परिजनों के मिलने और उन तक राहत पहुंचाने की बात रखी है। वही कोविड केयर सेंटर खोलने और सामुदायिक किचन चलाने की सरकार से अनुमति भी मांगी है। जिसके बाद BJP सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सामुदायिक रसोई चला कर किसी को भी भूखा न सोने देने का कर्तव्य निभा रही है सरकार,राजद इसमें हस्तक्षेप न करे

सुशील मोदी ने कहा कि “बिहार के हर जिले में गरीबों-मजदूरों के लिए मुफ्त सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। प्रमुख अस्पतालों के पास भी दोनों वक्त के भोजन का इंतजाम है। प्रखंड स्तर पर बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कठिन समय में किसी को भूखा न रहने देने का संकल्प निभा रही है।”ऐसे में राजद को ” लालू की रसोई ” चला कर फोटो खिंचवाने और आपदा में राजनीति करने का मौका नहीं खोजना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “सामुदायिक रसोई में भोजन मुफ्त दिया जा रहा है और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री स्वयं उसकी गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैंं। कई लोग परिवार के साथ यहां भोजन कर रहे हैं। राजद यदि इसमें हस्तक्षेप न करे और कोरोना योद्धाओं का मनोबल गिराने वाली बयानबाजी बंद रखे, तो यही गरीबों की बड़ी सेवा होगी।
सरकार के पास संसाधन और इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं।”

सुशील मोदी ने कहा कि “कोरोना की दूसरी लहर उतार पर है। राज्य में 32 दिन बाद छह हजार से कम नये मरीज मिले। संक्रमण दर 5 फीसद से नीचे आ गई। आक्सीजन की कोई कमी नहीं। इस बीच रक्षा मंत्रालय के डीआरडीओ ने कोरोना रोकने की नई दवा 2-डीजी लांच की, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने में मदद मिलेगी।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.