Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

उर्वशी रौतेला अब क्रिकेटर ऋषभ पंत को कर रही हैं डेट! देर रात इस जगह पर दिखी ये जोड़ी…

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. खास बात ये है कि किसी बॉलीवुड एक्टर के बजाए उनका नाम अकसर क्रिकेटर्स से जुड़ता दिखाई दिया है. बीते काफी समय से उनके और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के रिश्तों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं रहीं. वहीं अब एक नए क्रिकेटर से उर्वशी का नाम जोड़ा जा रहा है. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बताए जा रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि उर्वशी देर रात ऋषभ पंत के साथ डेट पर स्पॉट की गईं.क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ उर्वशी का नाम जुड़ना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि इससे पहले इन दोनों को साथ में नहीं देखा गया था.

स्पॉटबॉय में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो विकेट कीपर-बैट्समैन ऋषभ पंत के साथ 10 दिसंबर को उर्वशी देर रात करीब 11 बजे डिनर डेट पर देखी गईं. ये दोनों जुहू के ईस्टेला में डिनर करते स्पॉट किए गए.खास बात ये भी है कि ये डिनर डेट T20 मैच से 1 रात पहले ही हुई है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मैच से एक दिन पहले हुई ये डेट, दूसरी और तीसरी डेट में बदलेगी या फिर ये खबरें भी सिर्फ अफवाहें निकलेंगी.बता दें

कि इससे पहले काफी समय तक उर्वशी का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़ा जाता रहा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि एक पार्टी के दौरान ये दोनों मिले और फिर इन दोनों को डेट पर भी देखा गया. हालांकि, ये खबरें जैसे ही तेज हुईं, वैसे ही उर्वशी ने इन पर ये कहते हुए लगाम लगा दिया कि ये सब झूठ है और ऐसी खबरें बंद होनी चाहिए, क्योंकि उन्हें भी अपनी फैमिली को इस पर जवाब देना पड़ता है. इसके बाद खबरें आईं कि हार्दिक पांड्या, उर्वशी को नहीं, बल्कि नाताशा स्तांकोविक को डेट कर रहे हैं और ये दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं.बात करें वर्क फ्रंट की तो उर्वशी रौतेला हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म ‘पागलपंती’ में दिखाई दी थीं. फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन उर्वशी को काफी तारीफें मिलीं. वहीं, अब ये देखने वाली बात ये होगी कि रिषभ पंत से नाम जुड़ने वाली खबरों पर उर्वशी रौतेला का क्या रिएक्शन होता है. हालांकि, अभी तक ये सिर्फ अफवाहें ही हैं, हम भी इस मामले पर कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.