बिहार में कोरोना की रफ़्तार धीमी ज़रूर पड़ी है लेकिन अभी पूरी तरह से थमी नहीं है. इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के चनावे मंडल कारा में 86 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं. सोमवार की इसकी रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन और दूसरे कैदियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में सभी संक्रमित कैदियों को आइसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज शुरू कर दिया गया है.
थावे के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रूनेट जांच के लिए डेढ़ सौ कैदियों का सैंपल लिया गया था। इसमें 86 कैदी संक्रमित मिले. इसके बाद डॉ. शत्रुजंय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मंडल कारा में पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया. सभी संक्रमित कैदियों को मेडिसिन किट दिए गए हैं.
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार कम होते जा रही है. लॉकडाउन के बाद से मरीज काफी कम हुए हैं. ताजा आंकड़े के मुताबिक सोमवार को 1 लाख 25 हजार 342 लोगों की जांच में मात्र 5 हजार 920 लोग पॉजिटिव मिले हैं. इस महीने ऐसा पहली बार हुआ कि एक दिन में 6 हजार से कम मामले सामने आये




Leave a Reply