अत्यंत गंभीर श्रेणी में शामिल चक्रवाती तूफान ‘टाक्टे’ अब भले ही कमजोर स्थिति में आ चुका है, लेकिन पिछले दो दिनों में इसने देश के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। जहां बारिश और तेज हवाओं के कारण हवाई सेवाएं बंद कर दी गईं तो वहीं इस तूफान ने कई लोगों की जान ले ली है। केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में इस तूफान का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। मुंबई और गोवा में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा समुद्र में दो बड़ी नावों में फंसे 410 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। नीचे देखें टाक्टे से हुए नुकसान की तस्वीरें-
1. दीव के पास तेज हवाओं से एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा, जिस वजह से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत होने लगी वहीं कोविड चिकित्सा सामान लेकर जा रहे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


2. दीव में तेज हवाओं की वजह से बिजली के तार टूटकर गिर गए। इस दौरान दीव के पास एक पुल पर गिरे बिजली के केबल को पार करने की कोशिश करते हुए कुछ लोग दिखाई दिए।

3- यहां दीव के पास बारिश के कारण जलभराव हो गया और राजमार्ग पर ट्रक फंस गए।

4. यह तस्वीर सोमवार की है। गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 300 किलोमीटर दूर महुआ के पास चक्रवात टाक्टे के प्रभाव के कारण पेड़ गिरने से ऑक्सीजन सिलेंडर से लदा एक ट्रक फंस गया। शक्तिशाली चक्रवात टाक्टे ने 17 मई को पश्चिमी भारत में दस्तक दी जिस वजह से भारी बारिश और तेज हवाओं ने इस क्षेत्र को प्रभावित किया और अधिकारियों ने कोविड -19 रोगियों सहित हजारों लोगों को तट के पास के अस्पतालों से निकाला।



Leave a Reply