कोविड की दूसरी लहर के बाद अब ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस का कहर शुरू हो गया है। अकेले पटना में पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स के साथ निजी अस्पतालों में 50 से ज्यादा मरीज इस बीमारी से ग्रसित होकर भर्ती हुए हैं। कोविड के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है।
आईजीआईएमएस में 20, एम्स में लगभग 16, पीएमसीएच में सात के अलावे रूबन, पारस और बिग हॉस्पीटल में भी इस बीमारी से संक्रमित कई मरीज भर्ती हैं। पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनीत सिन्हा ने बताया कि यह विशेष प्रकार का फंगल इंफेक्शन है जो व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है।
प्रमुख लक्षण
– नाक में दर्द, नाक से खून अथवा नाक बंद हो जाना, नाक में सूजन
– जबड़े में दर्द और दांत गिरने लगना
– आंखो से धुंधला दिखे, दर्द अथवा बुखार
– नाक, चेहरे और आसपास में काला धब्बा अथवा रंग बदले
– सीने में दर्द, सिर दर्द, सांस लेने में परेशानी
– खून की उल्टी, चक्कर आना अथवा बेहोशी छाना
किनको ज्यादा जोखिम
-जिनका शुगर लेबल अनियंत्रित रहता हो
-कोविड के इलाज के दौरान ज्यादा स्टेरायड लिया हो
-काफी दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा हो
-अंग प्रत्यारोपण अथवा कैंसर के रोगी





Leave a Reply