BIHARBreaking NewsSTATE

चक्रवात तौकते के कारण कई राज्यों में भीषण तबाही, CM नीतीश ने राहत और पुनर्वास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर भीषण चक्रवात ‘तौकते’ से प्रभावित लक्षद्वीप में राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाने के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार’ से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है. चक्रवात तौकते का प्रभाव देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. ये चक्रवात कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात में काफी तबाही मचाया है.

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान तौकते विकराल चक्रवाती तूफान में बदल गया है. आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया. विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था. आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान ‘तौकते ‘ पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है.

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार च्रकवात तौकते काफी भीषण चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा. वहीं, सोमवार को चक्रवाती तूफान तौकते गुजरात के समुद्र तट से टकरा गया है. स्थानीय मौसम विभाग ने चार जिलों में अगले दो घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.