BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA में अ’जीबोगरीब घ’टना; दुल्हन को होने लगी उल्टियां तो उल्टियां रो’कने के लिए दुल्हन ने सिक्का निगल लिया, दूल्हा है’रान, जानें…

बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी शिव कुमार साह की शादी प्रियंका कुमारी से हुई थी। बीती रात संपन्न होने के बाद बुधवार को तड़के शिव कुमार साह अपनी नयी-नवेली दुल्हन को लेकर गाड़ी से अपने घर की ओर चला। बेटी को घरवालों ने नम आंखों से विदा किया।ससुराल के लिए रुखसत हुई दुल्हन जब विदाई के बाद अपने दूल्हे के साथ कार में बैठकर जाने लगी तो रास्ते में ही उसे उल्टी शुरू हो गई। लगातार जी मिचलाने और उल्टी से परेशान दुल्हन को देख दूल्हा काफी प’रेशान हो गया। उसने उल्टी बंद करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर कोशिश की लेकिन दुल्हन की उ’ल्टी रूकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

प’रेशान और हैरान दूल्हे को देखकर दुल्हन ने एक तरकीब सोची और उ’ल्टी रोकने के लिए उसने दूल्हे से एक सिक्का मांगा। दूल्हा कुछ समझ पाता कि दुल्हन ने तपाक से सिक्का निगल लिया ताकि उल्टी रुक जाये।लेकिन, सिक्का निगलना दुल्हन के लिए खतरा साबित हुआ और उसकी जान पर बन आयी। हुआ ये कि सिक्का दुल्हन के गले में जाकर फंस गया और उसकी सांसें अटकने लगी। दुल्हन की बेचैनी को देखते हुए दूल्हा और परे’शान हो गया और घर जाने की बजाए दुल्हन को लेकर हुसैनगंज प्राथमिक केंद्र पहुंच गया। सुबह छह बजे शादी के जोड़े में दूल्हा-दुल्हन को देखकर हर कोई है’रान हो गया।परे’शान दूल्हा डॉक्टर से मिन्नत करने लगा कि वो उसकी दुल्हन को परे’शानी से निजात दिलाए। दूल्हे की परे’शानी देखकर वहां मौजूद डॉक्टर ने काफी प्रयास किया की दुल्हन के गले से सिक्का निकाल दे, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली।

वहां से डॉक्टर ने दूल्हा-दुल्हन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने दुल्हन के गले में फं’सा सिक्का निकाल दिया औऱ फिर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा। दुल्हन की उल्टी और दूल्हे की परे’शानी सुनकर लोग हं’सने लगे औऱ दुल्हन श’र्म से लाल होती रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.